Kirodi Lal Meena Biography in Hindi - किरोड़ी लाल मीणा का जीवन

 

Kirodi Lal Meena Biography in Hindi

Kirodi Lal Meena Biography in Hindi

किरोड़ी लाल मीणा (जन्म : 3 नवंबर 1951) भारत के एक राजनेता एवं पेशे से चिकित्सक हैं। उन्हें पूर्वी राजस्थान का दमदार नेता माना जाता हैं। उनकी छवि एक किसान नेता की है। डॉक्टर साहब हमेशा जनता के कार्य करने के लिए तैयार रहते है।। किरोड़ी लाल मीणा का जन्म स्थान दौसा में महवा से हिंडौन सिटी की ओर जाने वाले रोड पर महवा से 15 किमी। दूर खोहरा मुल्ला ( वर्तमान में - धौलाकुआं ) है। कहते है कि इनके पास जाने वाले कभी निराश होकर नहीं लौटते है। किरोड़ी लाल जी ज़मीन से जुड़े हुए नेता है। चाहे वो किसी पार्टी में रहे या ना रहे उनकी। लोकप्रियता पर इसका कोई असर नही होता क्योंकि उनकी लोकप्रियता धरातल पर बहुत ज्यादा है किरोड़ी लाल जी को सब "बाबा" के नाम से भी जानते है।।

व्यक्तिगत जीवन

किरोड़ी लाल मीणा का जन्म राजस्थान के महवा (दौसा) तहसील मे खोररा मुल्ला में 1951 हुआ था। वे डॉक्टर की पढाई करने के बाद राजनीति में शामिल हो गए। इनकी पत्नी गोलमा देवी एक घरेलू महिला थी, पर बाद में राजनितिक में आई और पहली बार में विधायक बनकर अशोक गहलोत सरकार में मंत्री बनीं।

जन्म - 3 नवम्बर 1951 (आयु 71) दौसा, राजस्थान

राष्ट्रीयता - भारतीय

राजनैतिक पार्टी - भारतीय जनता पार्टी

जीवन संगी - गोलमा देवी मीणा

आवास - दौसा

धर्म-  मीणा जातीय धर्म

सांसद, राज्यसभा (पदस्थ) - कार्यभार ग्रहण 4 अप्रैल 2018

निर्वाचन क्षेत्र राजस्थान

सांसद, लोक सभा 
कार्यकाल 2009 – 2014
निर्वाचन क्षेत्र दौसा

कार्यकाल 1989 – 1991
निर्वाचन क्षेत्र सवाई माधोपुर

विधायक
कार्यकाल 2013 – 2017
निर्वाचन क्षेत्र लालसोट

कार्यकाल 2003 – 2008
निर्वाचन क्षेत्र सवाई माधोपुर

कार्यकाल 1998 – 2003
निर्वाचन क्षेत्र बामनवास

कार्यकाल 1985 – 1989
निर्वाचन क्षेत्र महुवा

राजनैतिक जीवन

किरोड़ी लाल मीणा बीजेपी से जुड़कर कई बार विधायक, मंत्री बने। बाद में इससे अलग होकर पी. ए. संगमा की पार्टी राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा ) में शामिल हो गए लेक़िन राजनैतिक सफलता नहीं मिली। एक बार दौसा से निर्दलीय सांसद भी चुने गए।
मीणा जी का राजनैतिक जीवन महवा तहसील के साँथा गाँव से माना जाता है।

Biography Media 24



टिप्पणियाँ