Sandeep Maheshwari Biography in Hindi - संदीप माहेश्वरी का जीवन

                                      Sandeep Maheshwari Biography in Hindi

Learn About The Life Of Sandeep Maheshwari

जीवन परिचय 

संदीप माहेश्वरी (Sandeep Maheshwari): संदीप माहेश्वरी एक युवा उद्यमी है और पब्लिक स्पीकर है। उन्होंने अपने फ्री सेमिनार के माध्यम सें भारत के लाखों युवाओं को मोटिवेट किया हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जहां वीडियो के माध्यम से लोगों को जीवन में सफलता पाने की और नई नई तरह की बिजनेस आइडिया सिखाई जाती है।

संदीप माहेश्वरी भारत के Top Ten Listed Entrepreneur, Photographer, Model, Motivator, Inspirational Speaker हैं। जो imagebazaar.in वेबसाइट के फाउंडर और सीईओ है। Images bazaar भारतीय वस्तुओं और व्यक्तियों का चित्र इकट्ठा करने वाली online site हैं।

संदीप माहेश्वरी का जन्म 28 सितम्बर 1980 को दिल्ली में हुआ था। वह मिडिल क्लास फेमिली से तालुक रखते हैं। इनके पिता जी का नाम रूप किशोर माहेश्वरी और माता जी का नाम शकुंतला रानी माहेश्वरी है। इनके पिताजी का एल्युमीनियम का बिजनेस था।

संदीप माहेश्वरी के 10वीं पास करने के बाद किसी कारणवश इनके पिताजी का एल्युमीनियम का बिजनेस बंद हो गया था। जिसके चलते परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने लग गयी थी। संदीप माहेश्वरी की शिक्षा दिल्ली में हुई है। उन्होंने अपना 10वी और 12वीं की पढ़ाई दिल्ली से पूरी की।

10वी पास करने बाद संदीप माहेश्वरी के पिता का बिजनेस बंद हो गया था। जिसके कारण उन्हें आगे पढ़ाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। 12वीं पास करने के बाद संदीप माहेश्वरी ने पैसे कमाने का बारे में सोचा और यही से इन्होंने पैसे कामना शुरू किया।

संदीप माहेश्वरी बहुत क्रिएटिव दिमाग वाले थे। हमेशा कुछ अलग करने की सोचते रहते थे। इन्होंने किरोरीमल कॉलेज से बीकॉम किया है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से उन्होंने अपनी बीकॉम की पढ़ाई 2 साल बाद ही छोड़ दी।

संदीप माहेश्वरी सक्सेस स्टोरी 

संदीप माहेश्वरी ने सफलता के लिए बहुत मेहनत की थी। बार बार प्रयासों के बाद वह हर बार नाकाम हो जाते थे। जो भी काम करते उसमे केवल असफलता ही मिलती थी। जब उन्होंने 10वीं पास किया, तब पिता का बिज़नेस चला गया और आर्थिक स्थिति को सम्भालने के लिए वह अपने पिता के साथ पीसीओ शॉप पर बैठते थे। वह कुछ छोटे मोठे काम किया करते थे और काम में सहायता किया करते थे।

जब संदीप माहेश्वरी 12वीे क्लास में थे, तब उन्होंने घर पर ही Liquid soap बनाया और उसे पैक करके घर-घर जाकर बेचते थे। इस काम से उन्हें जो पैसे मिलते थे, उनसे वह अपना घर खर्च चलते थे। कुछ लोग उनसे सामान लेते और कुछ नहीं भी लेते थे। जिसके चलते उनका यह काम भी ठप हो गया और इसे बंद करना पड़ा। इस काम से उन्हें ज्यादा फायदा नहीं मिल रहा था।

इसके बाद संदीप माहेश्वरी ने किरोडीमल कॉलेज से बीकॉम किया और यहां से उन्हें मॉडलिंग का चस्का लगा था। 19 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहा। उन्हें इस काम में मजा भी आने लगा था। कुछ समय के लिए संदीप माहेश्वरी ने मॉडलिंग में प्रयास भी किया परन्तु इस क्षेत्र में बहुत सारे लोग संघर्ष कर रहे थे।

उन्होंने सोचा क्यों ना मैं उन लोगों को प्रेरित करू जो इस काम में संघर्ष कर रहे है। उन्होंने अपना टारगेट बदला और लोगो को अपने अनुभव के आधार पर लोगो को प्रेरित करने लगे। जब संदीप माहेश्वरी मॉडलिंग के लिए संघर्ष कर रहे थे तब उन्हें फोटोग्राफी का बहुत शौंक था। वह मॉडलिंग के साथ फोटोग्राफी भी कर रहे थे।

लेकिन संदीप माहेश्वरी को मॉडलिंग की दुनिया में ज्यादा सफलता नहीं मिल रही थी इसिलए उन्होंने मॉडलिंग का काम भी छोड़ दिया और आर्थिक स्थिति ख़राब होने की वजह से 2 साल बाद कॉलेज भी छोड़ दिया था। मॉडलिंग में मिली असफलता के बाद उन्होंने खुद की एक कंपनी खोली जिसका नाम Audio visual pvt. Ltd. था। यह कंपनी कुछ समय ही चली। इस कंपनी से उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। बाद में इसे भी बंद करना पड़ा।

संदीप माहेश्वरी बार-बार मिल रही असफलता से परेशान रहने लगे थे। इसी समय उनके एक दोस्त ने उन्हें एक मल्टी नेशनल लेवल मार्केटिंग कंपनी ज्वाइन कराई। इस कंपनी में काम करके वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहता था। परन्तु इस काम में उन्हें निराशा के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लगा और इस कंपनी को भी छोड़ना पड़ा।

2002 में संदीप माहेश्वरी ने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर एक कंपनी खोली। उन्हें उम्मीद थी कि इस बार वह सफल हो जायेंगे और अपने परिवार कि आर्थिक स्थिति को सुधार पाएंगे। परन्तु उनकी यह कंपनी केवल 6 महीने ही चल पाई। संदीप थोड़े सरल स्वभाव वाले थे। उनके साथ इस कंपनी में धोखा हुआ था। इस तरह अब तक संदीप माहेश्वरी जो भी काम करते उसमे असफलता मिल रही थी।

वह इन असफलताओ और परिवार कि आर्थिक स्थिति को लेकर बहुत परेशान रहने लगे। वह जिस भी कार्य को करते असफलता के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लगता। उनके ऊपर परिवार की बहुत साडी जिम्मदारी थी। वह अपने परिवार में सबसे बड़े थे और उनकी एक छोटी बहन थी। उन्होंने एक बार फिर अपने आपको एक अवसर दिया और कुछ अलग करने की ठानी।

संदीप माहेश्वरी हमेशा क्रिएटिव दिमाग वाले थे, इसीलिए उनके दिमाग में हमेशा नये-नये विचार आते रहते थे। इस बार उन्होंने अपने अनुभव को लोगों के साथ प्रकट करना चाहा। उन्होंने अपनी असफलताओं के अनुभव के आधार पर मार्केटिंग पर एक बुक लिखी और लोगों को बेचना शुरू किया। परन्तु उनकी यह बुक भी ज्यादा कमाल नहीं कर पायी और एक बार असफलता का मुँह देखना पड़ा।

Images bazaar वेबसाइट की शुरूआत

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद संदीप माहेश्वरी को एक नई आशा की किरण मिली। उन्होंने खुद की एक कंपनी बनाने का निर्णय लिया। संदीप माहेश्वरी ने एक वेबसाइट बनाई, जिसका नाम Imagesbazaar.com है। शुरू में इस वेबसाइट से ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। उस समय इस वेबसाइट में कम ही फोटोज हुआ करते थे।

वह शुरू में इंडियन मॉडल्स और इंडियन फोटोग्राफर की फोटो डालते थे। समय के साथ-साथ वह इस वेबसाइट को डिज़ाइन करते गए और हर बार इसे नया रूप देते गए। उन्होंने अपना सारा ध्यान इस काम में लगा दिया और दिन रात मेहनत करने लगे।

एक समय में इस वेबसाइट में इंडियन मॉडल्स के फोटोज होते थे। आज इस वेबसाइट में वर्ल्ड वाइड मॉडल्स के फोटोज होते है। आज आपको इस वेबसाइट में हजारों की संख्या में फोटो देखने को मिलेंगे। आज यह वेबसाइट लाखों में कमा रही है।

शुरू में जब यह वेबसाइट ज्यादा पॉपुलर नहीं थी, तब संदीप माहेश्वरी टेलिकॉलर, कॉउंसलर, फोटोग्राफी करने लग गए थे। वह दिन में फोटोग्राफी करते और रात को उन्हें वेबसाइट पर एडिट करके डालते थे। संदीप माहेश्वरी ने अपनी सारी ताकत इस काम में लगा दी थी।

Imagesbazaar.com संदीप माहेश्वरी की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने 26 साल की उम्र में इस कंपनी की शुरुआत की थी। इस कंपनी को अच्छे मुकाम तक पहुंचाने के लिए संदीप माहेश्वरी ने बहुत मेहनत की थी। आज इमेज बाज़ार में करोडों से भी ज्यादा फोटोज है।

इस कंपनी के 45 देशों में 7000 से ज्यादा ग्राहक है। अंततः संदीप माहेश्वरी को सफलता मिल ही गयी। इसके बाद संदीप माहेश्वरी ने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा। 29 साल की उम्र में संदीप माहेश्वरी युवा भारत का सबसे प्रसिद्ध उद्योगपति चुना गया है।

संदीप माहेश्वरी बहुत सारे लोगों को मोटीवेट करते है। उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते है। जो लोग असफल हो जाते है उनका साहस बढ़ाते है, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते है। संदीप माहेश्वरी स्टूडेंट्स के लिए फ्री सेमीनार करते है।

संदीप माहेश्वरी का यूट्यूब चैनल

संदीप माहेश्वरी एक प्रसिद्ध इंडियन youtuber है। वह अपने You tube चैनल से एक रुपया भी नहीं कमाते है। संदीप माहेश्वरी का You tube चैनल दुनिया का सबसे बड़ा Non-monetized You tube चैनल है। उनके You tube वीडियो पर ads नहीं चलते है। अपने वीडियो में ads पसंद नहीं करते है।




संदीप माहेश्वरी के You tube चैनल पर 20+M subscribers हो गए है। वह अपने चैनल या किसी भी Videos में किसी भी चीज का प्रचार-प्रसार नहीं करते है। इसीलिए उन्होंने अपना खुद का एक प्लेटफॉर्म बनाया। जिसका नाम sandeepmaheshwari.com है।

संदीप माहेश्वरी की नेट वर्थ

संदीप माहेश्वरी केवल एक ही जगह से पैसा कमाते है। वह यूट्यूब और सेमिनार से एक रुपया भी नहीं कमाते है। वह केवल अपनी कंपनी Imagebazaar.in से कमाते है। वह खुद एक ब्रांड है। 2021 के अनुसार Imagebazaar.in का turnover 90-100 करोड़ है।

संदीप माहेश्वरी की नेट वर्थ 4 मिलियन है। वह महीने के 30-35 लाख और साल के लगभग 3-4 करोड़ कमाते है। संदीप माहेश्वरी चाहे तो सब जगह से लाखों रूपए कमा सकते है।

संदीप माहेश्वरी को मिले अवार्ड्स

संदीप महेश्वरी ने 2013 में Entrepreneur India Summit से Creative Entrepreneur of the Year का अवार्ड जीता।

Youth Marketing Forum से Star Youth Achiever का अवार्ड जीता।

British Council से Young Creative Entrepreneur का अवार्ड भी अपने नाम किया।

संदीप महेश्वरी ने Star Youth Achiever का अवार्ड भी जीता।

Business World” magazine से इंडिया का एक बेस्ट Promising Entrepreneurs का अवार्ड भी जीता है।

Biography Media 24


टिप्पणियाँ